66 साल का दूल्हा, 57 साल की दुल्हनिया ने लिए सात फेरे… वृद्धाश्रम में बुजुर्गों में पनपी अनोखी प्रेम कहानी

सुनील साकेत, आगरा: अपनों के ठुकराए दो बुजुर्गों ने एक दूसरे का जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया है। उम्र की चुनौतियां और दुनियादारी की कोई परवाह ना करते हुए वर्ल्ड हैप्पी डे (विश्व प्रसन्नता दिवस) पर दोनों ने एक दूसरे साथ 7 फेरे लेने का संकल्प लिया है। गुरुवार को 57 साल की प्रीति लता और 66 साल के मुन्नालाल दोनों एक दूसरे शादी करेंगे। दोंनों की शादी में रिति रिवाजों के साथ रामलाल वृद्धा आश्रम में होगी।

उत्तर प्रदेश आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रामलाल वृद्धा आश्रम है। यहां 321 वृद्ध रह रहे हैं। कुछ दिनों से आश्रम का माहौल बदला हुआ है। बुजुर्ग लोग गीत संगीत के साथ नाच गा रहे हैं। एक दूसरे के जुबां पर सिर्फ मुन्नालाल और प्रीति लता की बातें हैं। दोनों की शादी की तैयारियों में ज्यादातर लोग जुटे हुए हैं। माहौल देख कर ऐसा लग रहा है कि उनके परिवार में बेटे और बेटी की शादी हो रही है। आश्रम के संचालक शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोनों की शादी होगी। इसके बाद भी दोनों पति और पत्नी की तरह आश्रम में ही रहेंगे।

Leave a Comment